Browse by
Title
Flat browse · Title · 618 items in the archive.
एम के पंधे - सीटू के 40 साल
2010Pandhe, M. K.
30 मई, 2010 को CITU के अस्तित्व के 40 साल पूरे होने के अवसर पर प्रकाशित।
1 May 2010
कर्मचारी पेन्शन योजना 1995 - सरकार की लापरवाही
2010पेन्शन योजना के लिए भारत के मजदूर वर्ग की ओर से संघर्ष करने का इतिहास बहुत लम्बा है। सीआइटीयू पेन्शन योजना के लिए संघर्ष में सदा अग्रिम पंक्तियों में रहा है। भारत में वृद्ध लोगों को आर्थिक वंचना की स्थिति में जाने से बचाने के लिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। भारत में सेवानिवृत्ति के लाभ एक अथवा दूसरे रूप में केवल 11 प्रतिशत कामकाजी जनता को नसीब होते हैं। सीआइटीयू की लगातार यही मांग रही है कि अंशदायी भविष्य निधि तथा ग्रेच्युटी के अतिरिक्त सेवानिवृत्ति के तीसरे लाभ के रूप में पेन्शन दी जाए। वर्तमान पेन्शन योजनाएं ईपीएस 1995-चौदह साल बाद की स्थिति योजना में बुनियादी दोष सरकार बचने का रास्ता तलाश रही है… हमारा आक्रोश और असहमति किस बात को लेकर है? वार्षिकी योजना में तबदील करने के लिए की गई सिफारिशें वर्तमान ईपीएस-95 में सुधार लाने के लिए की गई सिफारिश निष्कर्ष
1 Jan 2010
काम का अधिकार और बेरोजगारी की समस्या
2004Ranadive, B. T.
काम का अधिकार और बेरोजगारी की समस्या बी टी रणदिवे साथ में बेरोजगारी और ट्रेड यूनियन परिप्रेक्ष्य (सीटू के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन, 9-13 दिसंबर 2003 चैन्नई में प्रस्तुत दस्तावेज) भूमिका: दीपंकर मुखर्जी सीटू, मध्य प्रदेश प्रकाशन इस पुस्तिका में बी टी रणदिवे के उस ऐतिहासिक आलेख "काम का अधिकारः बेरोजगारी की समस्या" को पुर्नप्रकाशितु किया जा रहा है, जो उन्होंने अपनी मृत्यु के ठीक पहले लिखा था।
1 Nov 2004
कोयला खदानों में मजदूरों के लिए कल्याण योजनाओं का चेहरा बेनकाब
1980कोयला जिसे 'काला हीरा' कहा जाता है आज भी देश की जनता को प्राप्त ऊर्जा का एक बुनियादी साधन है। किन्तु उन लोगों का जीवन दयनीय है जो लोगों को गर्मी और ऊर्जा देने के लिए जमीन की तह में जाकर इस अमूल्य पदार्थ को खोज लाते हैं। शहरों से मीलों दूर अधिकतर जंगलों या पहाड़ी इलाकों में रहने के कारण इन मजदूरों की जीवन की आम आवश्यक-ताएं भी पूरी नहीं हो पाती। यहां तक कि अधिकतर मजदूरों के पास *सर छिपाने लायक छप्पर भी नहीं होता। ये नीचे दर्जे के मकानों में रहते हैं जो “घवरों" के नाम से जाने जाते हैं। ये मजदूर अक्सर तपेदिक, कैंसर, निमोनिया, कोढ़ तथा मानसिक बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। अपने जीवन के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं रहता। यहां तक कि खान में जाते समय उन्हें इतनी भी आशा नहीं होती कि वे दोबारा वापस आ भी पाएंगे या नहीं, क्योंकि खानों में अधिकतर, उन्हें तरह-तरह की गैसों और आग से जूझना पड़ता है-कभी-कभी खानों में बाढ़ आ जाने और कभी खानों की छत टूट पड़ने के कारण भी खान-मजदूर कभी लौट नहीं पाते हैं। फरवरी 1978 में पहली बार श्रम मंत्रालय के श्रम और रोजगार सलाहकार श्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पांच सरकारी अफसरों की एक कमेटी बनाई गई। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट 31 जनवरी 1979 को पेश की जिसे ताक पर रख दिया गया। इस कमेटी में बतौर सदस्य मजदूर वर्ग का कोई प्रतिनिधि न हो पाने के कारण इस रिपोर्ट के सभी तथ्य सामने नहीं आ पाए हैं किन्तु जितने थोड़े बहुत जाने भी गए हैं उनसे कमेटी की मजदूरों के प्रति वेरुखी, सही योजना की कमी, अकुशलता और बेतरतीब खर्च ही जाहिर होता है। इस रिपोर्ट में दिए गए कुछ तथ्य नीचे प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
1 Mar 1980
खदानों में कामगार महिलाओं की दशा
1980कामगार महिलाओं के कार्य व निर्वाह की हालतों में सुधार, उनके आर्थिक शोषण को खत्म करने, उनको कल्याण सम्बन्धी सुविधाएं देने जैसे प्रसूति काल में, तथा उनके स्वास्थ्य आदि के लिए 'व्यापक' कानूनी कदम आजादी के बाद ही उठाए गए। लेकिन इन कानूनों को सख्ती से लागू करने के लिए कोई कारगार कदम नही उठाए गए जिसका परिणाम यह है कि आज भी कानूनी प्रावधानों और जो सुविधाएं कामगार महिलाओं को दी जाती हैं उनमें बहुत जबरदस्त अन्तर है। इसके अलावा समय समय पर शिक्षा प्रसार के लिए जारी किए गए विशेष कार्यक्रम और कदम भी कारगर नहीं थे। और आजादी के तीस साल बाद भी कामगार महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक व जीवनयापन के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। इन हालात को मध्येनजर रखते हुए भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के लेबर ब्यूरो ने दिसंबर 1976 और अप्रैल 1977 के दौरान एक सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य भारत की सभी प्रकार की खदानों में कामगार महिलाओं की कार्य व निर्वाह तथा आर्थिक स्थितियों की छानबीन करना था और साथ ही इसका इरादा यह पता लगाना भी था कि श्रम कानूनों के तहत कामगार महिलाओं को कल्याणकारी सुविधाएं किस हद तक दी जा रही हैं और उन्हें इस क्षेत्र में किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेबर ब्यूरो के सर्वेक्षण की रिपोर्ट खदानों में कामगार महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक दशा"* कुछ समय पहले प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट से अनेक तथ्य सामने आए हैं जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को हम इस पुस्तिका में प्रस्तुत कर रहें हैं।
1 Aug 1980
न्यूनतम जीवन-वेतन के लिए संघर्ष तेज करो!
1982हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित पदों एवं न्यूनतम वेतनों के पूर्ण विवरण सहित फरीदाबाद के उन बहादुर मजदूरों की यादगार को सर्पित जो 17 अक्टूबर 1979 की गोलीबारी में शहीद हुए सन 1946 में स्वतन्त्रता से ठीक पहले बैठाये गये प्रथम वेतन आयोग ने न्यून-तम वेतन तथा मंहगाई भत्ते को उपभोक्ता-मूल्य-सूचकांक के साथ जोड़ने का सिद्धान्त तय किया । कमेटी ने यह आशा भी जाहिर की थी कि सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए कि हर स्तर पर उचित वेतन तय किये जायें तथा मजदूरों के वेतन यथोचित हों । सन् 1948 में न्यूनतम वेतन कानून लागू हुआ जिसने सरकार को कुछ निश्चित सूचीबद्ध उद्योगों में न्यूनतम वेतन तय करने का अधिकार दिया। सूची-वद्ध उद्योगों को घोषित करने की प्रगति धीमी रही है और यहां तक कि अभी भी बहुत-से ऐसे उद्योग हैं जहाँ कोई न्यूनतम वेतन लागू नहीं है। 15वें भारतीय श्रम सम्मेलन (1957) में यह तय किया गया कि न्यूनतम वेतन आवश्यकताओं पर आधारित होना चाहिए, यानी यह एक मज़दूर के परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने वाला हो। संगठित और असंगठित दोनों ही क्षेत्रों के मजदूरों को कंधा-से-कंधा मिला-कर आगे बढ़ना चाहिए । उन्हें बेरोजगारों के साथ भी सम्बन्ध स्थापित करना तथा उनकी मांगों के लिए संघर्ष करना होगा। इन सारी ताकतों को हरकत में लाकर जुझारू संघर्ष छेड़ने की शर्त पर ही मजदूर वर्ग 15वीं इण्डियन लेवर कनफ्रेंस के मुताविक आवश्यकता पर आधारित न्यूनतम वेतन हासिल करने की आशा कर सकता है।
1 Jan 1982
नरसिम्हा राव सरकार के पांच वर्षों का लेखा जोखा - श्रमिक वर्ग के लिये उसका अर्थ क्या है!
1996पिछले पांच वर्षों में नरसिम्हा राव सरकार द्वारा अपनाई गई अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राकोष निदेशित नयी आर्थिक नीतियों के सम्बन्ध में श्रमिक वर्ग तथा परिश्रमी जनता को कटु अनुभव हुए हैं। सी आइ टी यू ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अमरीका के नेतृत्व वाले साम्राज्यवादी देशों के आदेश पर कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों से अपनाई गई आर्थिक नीतियों. ने देश को एक खतरनाक मार्ग पर धकेल दिया है। इस मार्ग पर चलते हुए उसने आत्म निर्भर अर्थ व्यवस्था का निर्माण करने के अपने प्रयासों को ही छोड़ दिया है। सरकार ने बहुराष्ट्रीयकृत विश्व अर्थ व्यवस्था के नव-उपनिवेशवादी मकड़ जाल में फंस कर संरचनात्मक समायोजन कार्यक्रम शुरू कर दिया है। यह कार्यक्रम साम्राज्यवादी देशों ने हम पर थोपा है। उदारीकरण, निजीकरण तथा वैश्वीकरण के दर्शन पर आधारित यह कार्यक्रम संकटग्रस्त विश्व पूंजीवाद में नव जीवन का संचार करने की एक नयी कार्य प्रणाली है। इसकी स्वाभाविक प्रक्रिया के रूप में निजीकरण रोजगार सर्जन को कम करने तथा श्रमिकों से उनके रोजगार छीन कर उन्हें बेरोजगार बनाने वाले इस संरचनात्मक समायोजन कार्यक्रम की अत्यंत नाटकीय अभिव्यक्ति है।
1 Jan 1996
भाजपा और उसके जोटीदारों को अगले चुनावों में पटखनी दो
2004वाजपेयी की सरकार की विदेश नीति का झुकाव साम्राज्यवाद की ओर रहा; उसके दौर में बदतरीन किसम के दंगे हुए; कानून की धज्जियां उड़ते देखी गई; खूनी हिंसा का तांडव होते देखा गया; रिकार्डतोड़ घोटाले हुए जिनमें एनडीए के मंत्री तथा नेता शामिल पाए गए, इस शासन ने अपने वोट बैंक को और पुख्ता करने के लिये 'हिन्दुत्व' का पत्ता खुल कर खेला है और उसके लिये आक्रमक तेवर अपनाने से भी यह शासन बाज नहीं आया; यही नहीं, इस सरकार के दौर में जन साधारण के जनवादी अधिकारों पर भी पूरी ताकत के साथ धावा बोला गया। वर्ष 1998-2003 के बीच पेश किये गए प्रत्येक वार्षिक बजट तथा 2004 के चुनाव पूर्व अंतरिम बजट में पूंजीपतियों तथा सामंतों एवं भूमिपतियों की श्रेणी को दिल खोल कर मालामाल किया गया है; करों में छूटों, अनुदानों, संस्थागत समझौतों तथा दूसरे कई तरह के आड़े तिरछे ढंग तरीकों से उन्हें भारी भरकम आर्थिक लाभ पहुंचाए गए; इसके बदले में गरीब जनता को क्या मिला? उनके कंधों पर करों, ऊंचे मूल्यों का अधिक से अधिक भारी भरकम बोझ डालने के मामले में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी गई कारखाना बंदी, रोजगारों की क्षति तथा कई और ढंग तरीके अपना कर उन्हें हाल से बदहाल करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी गई। श्रमिक वर्ग तथा देश के मेहनतकश अवाम को इसकी इजाजत कतई नहीं देनी चाहिये। यह उनके सबसे भयानक शत्रुओं की सत्ता है …
1 Mar 2004
भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सी आइ टी यू) का संविधान 1994
1995(3-7 मार्च 1994 को पटना में आयोजित सी आइ टी यू के आठवें महाधिवेशन द्वारा पारित संशोधन के पश्चात्)
1 May 1995
भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सी. आइ. टी. यू) का संविधान 2003
2004(9-13 दिसम्बर, 2003 को चेन्नई में आयोजित सी.आइ.टी.यू. के दसवें महाधिवेशन द्वारा पारित संशोधन के पश्चात्)
1 Jun 2004
भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सी. आइ. टी. यू) का संविधान 2018
2018(23-26 मार्च, 2018 को कोझिकोड में सम्पन्न जनरल काउंसिल मीटिंग में पारित हुए संशोधनों के साथ)
1 Mar 2018
मई दिवस की क्रांतिकारी परंपरा
1986Ranadive, B. T.
मई दिवस को हमारे देश में अक्सर ऐसे अवसर के रूप में लिया जाता है, जब मजदुर वर्ग की अनेक फौरी तथा आंशिक मांगें उठायी जाती हैं। लेकिन, मई दिवस की क्रांतिकारी परंपरा हमेशा से आंशिक मांगों को, मजदूर वर्ग की अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता की घोषणा और पूजीवादी व्यवस्था को खत्म करने तथा मजदूर वर्ग के पक्ष में सत्ता पर कब्जा करने में दृढ़ विश्वास व निश्चय के साथ जोड़ने की रही है।
1 Apr 1986
मजदूर-मालिक सम्बन्ध और सरकार का असली चेहरा - नए औद्योगिक सम्बन्ध विधेयक (1978) पर
1978Ranadive, B. T.
लोक सभा में 45वें संविधान संशोधन विधेयक* के दौरान औद्योगिक सम्बन्धों पर जो मजदूर वर्ग और ट्रेड यूनियन विरोधी विधेयक पेश किया गया है वह इस बात को खुले रूप में जाहिर करता है कि जनता पार्टी के नेताओं की लोकतंत्र की धारणा क्या है। 45वें संशोधन बिल को इसलिए तैयार किया गया था कि 42वें संशोधन अधिनियम के जरिये आपातकाल को जो एक पक्की बुनियाद दे दी गई थी उसे खत्म किया जा सके। इस ट्रेड यूनियन विरोधी विधेयक में दरअसल ट्रेड यूनियन आन्दोलन से संबंधित आपात-कालीन व्यवस्थाओं ओर नीतियों पर मुहर लगा दी गई है। समूचे ट्रेड यूनियन आंदोलन ने जिसमें सीटू, एटक, बी० एम० एस०, एच० एम० पी०, एच० एम० एस० और इंटक आते हैं, एक स्वर से इसकी निंदा की है और एक जुट होकर ट्रेड यूनियन आंदोलन ने इसका विरोध किया है। ऐसा हर कानून जो श्रौद्योगिक संबंधों को सुलझाने के इरादे से पेश किया जाए लेकिन जिसमें दो गैरबराबर वर्गों के अस्तित्व को मानने से इन्कार कर दिया जाय, जिनमें से एक को दूसरे के पैसे की ताकत के खिलाफ अपनी जीविका के लिए लड़ना होता है, वह दलित और शोषित वर्गों के ऊपर एकतरफा बंदिशें लगाता है और शोषण की प्रक्रिया को मदद पहुंचाता है। 'ग्रौद्योगिक संबंध' एक वर्गधारणा से शून्य मुहावरा है जिसमें वर्ग संघर्ष के कुरूप यथार्थ को और किसी सच्चे जनतंत्र के इस तकादे को दबाने और छिपाने की कोशिश की जाती है कि वह शोषकों के पंख कतरने के लिए अपनी पूरी ताकत दलित वर्गों के साँथ लगा दे। *45वें संविधान संशोधन विधेयक का अंतिम रूप से पारित होने पर नाम बदलकर 'संविधान (44वां संशोधन) अधिनियम, 1978' कर दिया गया।
1 Nov 1978
मेहनतकशों से सीटू की अपील
200915वीं लोक सभा चुनावों में वामपंथी-जनवादी एवं धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को वोट दो! यू.पी.ए. एवं एन.डी.ए. दोनों को ही शिकस्त दो! जनहितैषी विकल्प को जिताओ! 15वीं लोक सभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। मेहनतकशों के लिए, यह आम चुनाव इस नजरिए से अत्यधिक महत्वपूर्ण है कि पिछले 11 वर्षों में से 6 वर्ष तक भाजपा नेतृत्व वाली एन.डी.ए. तथा 5 वर्ष के दौरान काँग्रेस नेतृत्व वाली यूपी.ए. द्वारा अपनायी गयी वैश्वीकरण की आर्थिक नीतियों के दुष्परिणामों को ध्यान में रखकर नयी सरकार का चुनाव करना है। देश के मजदूरों के समक्ष सबसे अहम् सवाल यह है कि एन.डी.ए. तथा यू पी.ए. द्वारा अपनायी गयी आर्थिक नीतियों का समर्थन करें अथवा उन्हें रद्द करके तीसरे विकल्प पर विचार करे?
1 Mar 2009
लोक सभा चुनाव: भाजपा गठबंधन को शिकस्त दो!
1999श्रमिक वर्ग को सी आइ टी यू का आह्वान और केन्द्र में भाजपा के श्रमिक विरोधी शासन की एक समीक्षा अंदर के पेजों पर 1. पुनः जनता की अदालत में 2. सी आइ टी यू ने पहले ही चेतावनी दी थी 3. राष्ट्रीय हित दांव पर 4. स्वदेशी से नकली स्वदेशी तक 5. प्रधानमंत्री का आर्थिक कार्यक्रम 6. श्रमिकों की पूर्ण उपेक्षा 7. अर्थव्यवस्था, पटरी पर या पटरी से नीचे उतरी 8. भारत बिकाऊ है! 9. फास्ट ट्रैक उदारीकरण 10. निजीकरण का उन्माद 11. विचारधारा की कड़ाई कहीं दिखाई नहीं देती 12. श्रमिकों के साथ कठोर व्यवहार 13. बी एम एस को भी सहन नहीं करते 14. अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि 15. साम्प्रदायिकता का कटटरपंथी उभार 16. भ्रामक मुखौटा 17. पोखरण के विस्फोट 18. कारगिल का पत्ता 19. योग्य प्रधानमंत्री तथा सच्चा नेता 20. भाजपा गठबंधन को पराजित करो
1 Aug 1999
सार्वजनिक क्षेत्र के खिलाफ नापाक साजिश - डॉ० अर्जुन सेनगुप्ता की अध्यक्षता में सार्वजनिक उद्यमों की नीति पुनरीक्षण समिति की रिपोर्ट
1986Ranadive, B. T., Pandhe, M. K., Sengupta, Arjun
विषय सूची I. प्राक्कथन: नई आर्थिक योजना व नीति - बी. टी. रणदिवे II. सार्वजनिक उद्योग के खिलाफ नापाक साजिश - एम. के. पंधे III. अर्जुन सेनगुप्ता समिति की रिपोर्ट 1. भूमिका 2. सार्वजनिक उद्यम और राष्ट्रीय योजना 3. सार्वजनिक उद्यमों का संगठनात्मक ढांचा 4. सार्वजनिक उद्यमों की स्वायत्तता 5. उद्यमों का उत्तरदायित्व 6. प्रौद्योगिकी का उच्च स्तर 7. घाटे वाली यूनिटों की वित्तीय लाभकारिता : पू'जी पुनर्रचना व बंद 8. सार्वजनिक उद्यमों में कीमत निर्धारण 9. अन्य मसले
1 Nov 1986
सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स का संविधान 1987
1990(बम्बई में छठे सीटू सम्मेलन, 18-22 मई 1987, द्वारा पारित संशोधन के बाद)
1 Jan 1990
हड़ताल के अधिकार की रक्षा करो !
1982Ramamurti, P.
संसद के पिछले बजट अधिवेशन में हड़ताल के अधिकार को छीनने के लिए पेश किये गये विधेयकों की समीक्षा ------------- लोकसभा के पिछले अधिवेशन की समाप्ति के समय औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक, १६८२ तथा ट्रेड यूनियन (संशोधन) विधेयक, १६८२ नामक दो विधेयक पेश किये गये। एक दूसरा विधेयक-चिकित्सालय तथा अन्य संस्थान (विवाद व्यवस्थापन) विधेयक राज्यसभा अधिवेशन के अन्तिम दिन छः मई को बहुत जल्दी-जल्दी में पेश किया गया। यह औद्योगिक विवाद (संशो-धन) विधेयक डी० एम० के० और ए० डी० एम० के० को छोड़कर जो कि इन्दिरा कांग्रेस के कृपाभाजन बनने के लिए एक-दूसरे से बाजी मार जाने की कोशिश कर रहे हैं, सम्पूर्ण विपक्ष के विरोध के बावजूद पेश किया गया है। यह सभी जानते हैं कि इससे पूर्व सितम्बर १६८१ में संसद ने "आवश्यक सेवा विधेयक" को अन्तिम रूप से पारित कर दिया था, बावजूद इसके कि इंटक को छोड़कर ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी विरोध किया, ५ लाख मजदूरों ने संसद पर इसके खिलाफ प्रदर्शन किया, तथा सम्पूर्ण विरोधपक्ष ने इस विधेयक का विरोध किया। इन चारों विधेयकों के माध्यम से मजदूर वर्ग पर कठोरतम हमला किया गया है, जिसका उद्देश्य है सरकार की जीहुजूरी न करने वाली ट्रेड यूनियनों को शक्तिहीन बना देना। सरकार के दुष्ट इरादों को समझने के लिए इन विधेयकों के असली अर्थ को समझना आवश्यक है ।
1 Jan 1982